• Fri. Sep 11th, 2026

दीनदयालधाम की धूपबत्ती महकायेगी अयोध्या में रामलला का गर्भग्रह

ByVijay Singhal

Jan 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह  में श्री राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय दीनदयाल धाम में निर्मित गाय के शुद्ध गोबर से निर्मित केशव धूप गर्भग्रह को महकायेगी। धूप को भेजने की तैयारी दीनदयाल धाम में शुरु हो चुकी है। केशव धूप को रथ में स्थापित करके गाजे बाजे, भजन कीर्तन के साथ पुष्पवर्षा करके अयोध्या रवाना किया जायेगा। इससे पूर्व धूप को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजित किया जायेगा। गौशाला समिति के मंत्री हरीशंकर शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी को दीनदयालधाम से रथ में इन धूप के पैकिटों को बैण्ड बाजे एवं पुष्पवर्षा के साथ आगरा तक निकाला जायेगा। वहां से इन्हें अयोध्या ले जाया जायेगा।
दीनदयाल कामधेनू गौशाला फार्मेसी के संचालक हेमेन्द्र ने बताया कि धूप के 108 पैकिट अयोध्या भेजे जायेगें जिनका उपयोग प्राण प्रतिष्ठा के समय किया जायेगा। इससे पूर्व 12 जनवरी को इन धूप के पैकिटों को श्रीकृष्णजन्म स्थान पर पूजित किया जायेगा।
जानकारी देते हुये दीनदयालधाम के निदेशक सोनपाल ने बताया कि दीनदयालधाम और पूरे ब्रज क्षेत्र के लिये ये हर्ष का विषय है कि यहां निर्मित किसी उत्पाद को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय उपयोग में लिया जायेगा। 17 से 22 जनवरी तक अयोध्या में जो धार्मिक कार्यक्रम होंगे उनमे दीनदयाल धाम निर्मित केशव धूप बत्ती प्रयोग होगी। वार्ता के अवसर पर दीनदयाल धाम के पदाधिकारी नरेन्द्र पाठक, राकेश, देवेन्द्र प्रताप सिंह, भीकमचंद दुबे आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed