हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में चैतन्य विहार,फेस-1 स्थित श्रीवृन्दावन निकुंज आश्रम का उद्घाटन समारोह 24 मार्च 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रख्यात संतों, विद्वानों, धर्माचार्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ होगा।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि प्रख्यात धर्माचार्य पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री व प्रमुख भागवताचार्य नवीन कृष्ण शास्त्री के द्वारा स्थापित श्रीवृन्दावन निकुंज आश्रम की स्थापना धर्म और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार एवं लोक कल्याण के अनेक सेवा प्रकल्प संचालित करने के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि श्रीवृन्दावन निकुंज आश्रम के उद्घाटन समारोह के अवसर पर संत-विद्वत संगोष्ठी, भजन संध्या एवं श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूपों के मध्य भव्य फूलों की होली आदि के कार्यक्रम होंगे।
उद्घाटन समारोह के संयोजक पंडित सौरभ शर्मा ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं से इस आयोजन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
