• Fri. Jul 10th, 2026

गोवर्धन महाराज की शरण में सीएम धामी, दुग्ध से किया अभिषेक, सप्त कोसीय परिक्रमा लगाई

ByVijay Singhal

Dec 31, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराजजी का दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने गिरिराज प्रभु से देश की समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। सेवायत बांके पुरोहित ने प्रसादी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

गोल्फ कोर्ट से की परिक्रमशुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय यात्रा पर गोवर्धन पहुंच गोल्फ कार्ट से गिरिराजजी की सात कोसीय परिक्रमा लगाई। परिक्रमा के दौरान पूंछरी के श्रीनाथजी मंदिर, दसविसा स्थित मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी के दर्शन किए। शनिवार सुबह वे दानघाटी मंदिर पहुंचे। उन्होंने दूध पंचामृत अभिषेक कर गुलाब जल से अभिषेक किया। सेवायत दीपू पुरोहित, बांके पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। मंदिर सेवक महेश ने प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाया तो विष्णु ने प्रसाद भेंट किया। पूजा के उपरांत वे प्रेम संस्थान पहुंचे, वहां उन्होंने एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। सियाराम शर्मा और हरवान सिंह ने दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.