हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील छाता के कोसीकलां के हरियाणा यूपी से सटे कोटवन गांव के समीप ठाकुर श्री ब्रजभूषण मंदिर पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा के उपलक्ष्य में श्री ब्रजभूषण मंदिर से विशाल कलश यात्रा मधुर भजनों के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ प्रारंभ हुई। इस मौके पर कलश यात्रा में प्रमुख ग्रंथ श्रीराम चरित मानस को मंदिर के महंत पूज्य मौनी जी महाराज व कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी अपने सिर पर लेकर चल रहे थे। कलश का पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया। श्रीराम कथा का शुभारंभ जगतगुरू श्रीराज राजेश्वरानंद महाराज एवं गीतामनीषि ज्ञानानंद महाराज व प्रदेश के केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और मंदिर के महंत श्री मौनी बाबा ने दीपप्रज्वलन करके किया। इस अवसर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद संतो ने श्रीराम चरित मानस का पूजन कर मौनी बाबा ने साधु संतों की आरती उतारी। श्रीराम कथा प्रारंभ होने के पश्चात श्रीराम कथा के संयोजक मौनी बाबा व केबिनेट मंत्री ने जगतगुरू श्री राजराजेसवरानंद महाराज एवं श्री गीतामनीषि ज्ञानानंद महाराज और व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास श्री चिन्मयानंद महाराज का शॉल, माला , एवं स्म्रति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। कथा के प्रथम दिन कथा को सुनकर लाभ लेने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग कथा स्थल पर मौजूद रहे। कथा के दौरान कोसीकला राधामाधव मंदिर के महंत चैतन्यदास कोकिलावन धाम के महंत प्रेमदास, दहगाव के महंत भागीरथ बाबा, हरियाणा विडोली के महंत किशनदास, गोडोता के महंत भरतदास, नगरिया गांव के महंत रामरतन दास मुख्य रूप से मौजूद रहे। ब्रज की पवित्र धरती गाँव कोटवन के समीप ठाकुर ब्रजभूषण मंदिर में आयोजित श्रीरामकथा को लेकर मंच से कथा श्रद्धालुओं में भक्ति की भावना जागृत करते हुए जगतगुरू श्री राजराजेसवरानंद महाराज एवं श्री गीतामनीषि ज्ञानानंद महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि राम की महिमा का उल्लेख नहीं किया जा सकता। राम का नाम सर्वश्रेष्ठ है। राम का नाम जप करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
