हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना जमुनापार क्षेत्र में गांव पानीगांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव नग्नावस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने आधार कार्ड से मृतक की पहचान कर परिजन को सूचना दी। परिजन ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। रात करीब 2 बजे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। पास में उसके कपड़े पड़े थे। पुलिस ने कपड़ों में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान ऋतिक कुंतल के रूप में की। थाना मगोर्रा के गांव नगला कटैलिया निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे निजी कंपनी के सुपरवाइजर ने बेटे ऋतिक को फोन करके राया स्थित मंडी पर बुलाया। ऋतिक गांव से दोस्त हिमांशु के साथ बाइक लेकर चला गया। ऋतिक को सुपरवाइजर ने अपनी कार में बैठा लिया और हिमांशु से आगे चलने के लिए कहा। आरोप है कि सुपरवाइजर ने पानीगांव रेलवे ट्रैक के समीप ऋतिक की पिटाई की, इससे उसकी मौत हो गई। बताया कि ऋतिक के शरीर पर चोट के निशान हैं। थाना जमुनापार प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने रेलगाड़ी से टकराने से युवक की मौत होना बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर नहीं आयी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
