• Sat. May 16th, 2026

शरद पूणिमा में श्रीबांकेबिहारी मोर-मुकुट व हीरे जवाहरात धारण कर मुरली बजाते देंगे दर्शन

ByVijay Singhal

Oct 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज मोर-मुकुट, कटि-काछिनी और हीरे-मोती जवाहरात धारण कर शृंगार में जब मुरली बजाते भक्तों को दर्शन देंगे तो भक्त भी निहाल हो उठेंगे। साल में एक ही दिन मुरली बजाते श्रीबांकेबिहारी की इस झांकी का साक्षी बनने को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं ने वृंदावन में डेरा डालना शुरू कर दिया है।
श्रद्धालुओं की सुविधार्थ मंदिर प्रबंध तंत्र व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। न्यायालय के आदेशों को देखते हुए मंदिर प्रबंधतंत्र द्वारा सुबह और शाम दोनों समय की सेवाओं में एक-एक घंटे देर तक दर्शन खोले रखने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन सुलभ हो सकें। इसके अलावा नगर के ठा. राधासनेह बिहारी मंदिर सहित सप्तदेवालयों में शामिल राधादामोदर, राधारमण, राधाश्यामसुंदर, गोविंद देव, गोपीनाथ, मदनमोहन में भी चंद्रमा की रोशन में श्वेत वस्त्र धारण किए ठाकुरजी मुरली बजाते हुए भक्तों को दर्शन देंगे। तीन दिन रहेगा भीड़ का आलम, किए गए इंतजाम

शुक्रवार को रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश होने से अब तीन दिन वृंदावन में भक्तों का जमावड़ा रहेगा। बृहस्पतिवार से भक्तों का आगमन शुरू हो गया है। सप्ताहांत आने वाली भीड़ में इस बार अधिक इजाफा होगा। इसको देखते पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और आसानी से अपने आराध्य के दर्शन कर सकें, इसके इंतजाम भी कर लिए गए हैं। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि सुरक्षा को देखते पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। भक्तों को एक तरफ से प्रवेश दिलाकर दूसरी तरफ से निकास कराया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.