• Thu. Feb 12th, 2026

राया में शिक्षिका ने छात्रा के काटे बाल, परिजनों ने किया हंगामा

ByVijay Singhal

Dec 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया  बगैर चोटी किए खुले बालों से कॉलेज में पढ़ने पहुंची छात्रा के शिक्षिका ने बाल काट कर उसे दंडित दिया। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद छात्रा घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजन को दी। इस पर आग बबूला हुए परिजन ने कॉलेज में हंगामा किया। शिक्षिका द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। गांव गंगा नगला राया निवासी नेहा 14 बर्षीय पुत्री सुल्तान सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज राया में कक्षा 9 की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह पढ़ने के लिए बगैर चोटी किए खुले बालों के ही कॉलेज पहुंच गई। यहां शिक्षिका नीलम पटेल ने छात्रा को खुले बाल से कॉलेज आने पर डाट लगाई। दंडित करते हुए उसके बाल भी काट दिए। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी रोते हुए परिजन को दी।  छात्रा के परिजन ग्रामीणों के साथ कॉलेज पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा किया। प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने मामले को संभालते हुए संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। संबंधित शिक्षिका ने इस मामले के लिए छात्रा के परिजन से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हो सका।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.