वृंदावन में स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर दिया था बयान
ऐसे व्यक्ति नहीं हो सकते भगवान
लंकेश भक्त मंडल के संयोजक ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने कहा, बागेश्वर धाम के नाम से कुछ दिनों से चर्चा में आए धीरेन्द्र शास्त्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है। उन्होंने रावण को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जाति का बता दिया है।
धीरेंद्र शास्त्री ने रावण के यजमान रहे भगवान श्रीराम का भी अपमान किया हैं। बैठक में ओमवीर सारस्वत ने कहा, धीरेंद्र शास्त्री धर्म के व्यवसाई है। दस से पंद्रह लाख रुपए लेकर प्रवचन करते हैं। ऐसे व्यक्ति कभी भगवान के भक्त अथवा संत नहीं हो सकते है। उच्च कुल विभूषित पुलिस्त ऋषि के वंश में जन्मे रावण का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजय सारस्वत एडवोकेट ने कहा कि रावण ब्राह्मण थे। इस नाते हम सारस्वत ब्राह्मण रावण के वंशज हैं। रावण पर जातिगत और अपमान जनक टिप्पणी की गई है जिससे हमारे समाज के लोगो का अन्य लोगो द्वारा परिहास किया जा रहा है। जिसके लिए हम धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध मानहानि का मुकद्दमा दाखिल करेंगे। धर्म के नाम पर महान प्रकांड विद्वान रावण को अपमानित नहीं किया जा सकता है। बैठक के दौरान कुलदीप अवस्थी, हरिश्चंद सारस्वत,कैप्टन के पी सारस्वत, फौजी सुरेश सारस्वत,ब्रजेश सारस्वत एडवोकेट,दीपक सारस्वत, के के पचौरी, गजेंद्र सारस्वत, राकेश सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
