• Mon. Feb 23rd, 2026

व्रन्दावन के मोहिनी नगर में बाढ़ से मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग

ByVijay Singhal

Aug 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बाढ़ की मार झेल रहे वृंदावन के मोहिनी नगर में यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार जलभराव के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में पूरा परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। वृंदावन के कई इलाके इन दिनों यमुना की बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। यमुना का जलस्तर भले ही घट रहा हो, लेकिन कॉलोनियों के हाल बेहाल हैं। मोहल्लों और गलियों में पानी भरा हुआ है, जिससे घरों की नींव कमजोर हो चुकी है। मोहिनी नगर में रहने वाले जवाहर लाल शाक्य का मकान जो पहले से ही बाढ़ के पानी से घिरा हुआ था, रविवार को अचानक गिर गया। मकान जवाहर लाल की पत्नी सर्वेश शाक्य के नाम है। पीड़ित का कहना है कि वह पैरों से लाचार है, ठीक से चल फिर भी नहीं सकता। मकान गिरने की सूचना के बाद मदद करना तो दूर, प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक यहां आकर भी नहीं देखा है। घटना के समय मकान के अंदर पूरा परिवार मौजूद था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.