हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सहायक कृषि अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है। बलदेव विकासखंड के सहायक कृषि अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार महावन थाना क्षेत्र के बंदी गांव निवासी रामजीत बलदेव में रहते है। वह अपने घर में सोए हुए थे तभी शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि लगभग तीन बजे उनकी दशा बिगड़ गई जिस पर उनका बेटा अंकित उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा यहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया । बताते हैं कि पिछले 10 वर्षों से वह यहां कार्यरत थे। घटना के संबंध में शनिवार को पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के परिजनों ने जानकारी दी। और बताया कि वह रात्रि में खाना खाकर सोए थे लेकिन अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन जो अस्पताल लेकर पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना हैं कि सम्भवतः हार्टअटैक अटैक आने से मौत हुई हैं। सहायक कृषि अधिकारी की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। महावन सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि मृतक सहायक कृषि अधिकारी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
