हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो पुलिसकर्मियों ने एक खड़ी बाइक से हेलमेट चोरी कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लक्ष्मी नगर निवासी धीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक को दुकान के बाहर खड़ा करके गए थे। उन्होंने बाइक के हैंडल पर हेलमेट टांग दिया था। इसी दौरान गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मी वहां आए और हेलमेट लेकर चले गए। धीरज को जब हेलमेट नहीं मिला तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि दो पुलिसकर्मी उनकी बाइक से हेलमेट ले जा रहे हैं। पीड़ित धीरज ने कहा कि अगर कोई आम नागरिक चोरी करता तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती। लेकिन यहां तो खुद पुलिसकर्मी ही चोरी कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
