• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में कंट्रोल रूम से प्रतिदिन किए जा रहे है 700 वाहनों के चालान , वायरलेस सेट लगने के बाद नियम तोड़ने वाले जायेंगे पकडे

ByVijay Singhal

Mar 8, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन के सिटी जोन कार्यालय में संचालित इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम कंट्रोल रूम का गुरुवार को नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निरीक्षण करने पहुंचे । निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा कंट्रोल रूम में की जाने वाली विभिन्न कार्यवाहियों के संबंध में एसएसपी शैलेश पांडेय को जानकारी दी । उन्होंने बताया कि नगर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत नगर के मुख्य तिराहे चौराहे परिक्रमा मार्ग एवं प्रमुख स्थलों के आसपास के 1000 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों आदि के व्यक्तिगत कैमरों को कंट्रोल रूम से इंटीग्रेटेड करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अभी तक लगभग 450 कैमरों के इंटीग्रेशन का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है उक्त इंटीग्रेटेड किए गए कैमरों का दोनों अधिकारियों द्वारा लाइव फीड देखा गया। नगर आयुक्त ने बताया गया कि कंट्रोल रूम में प्रतिदिन यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगभग 700 चालान निर्गत करने की कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में कैमरों की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने हेतु 7 दिन का स्टोरेज क्षमता है इस क्षमता को 15 दिवस तक किए जाने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है। कंट्रोल रूम में की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी लेने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि कंट्रोल रूम में तत्काल वायरलेस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए जिससे निगरानी के दौरान प्रकाश में आने वाली संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही की जा सके।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.