• Thu. Feb 26th, 2026

मथुरा में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई:छत्ता बाजार में 8 नाबालिग बच्चे काम करते मिले, दुकानदारों को नोटिस

ByVijay Singhal

Jul 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छत्ता बाजार में श्रम विभाग ने बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। श्रम विभाग की टीम ने शुक्रवार को बाजार की दुकानों और ठेलियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 8 नाबालिग बच्चे काम करते हुए मिले। विभाग ने सभी बच्चों को मुक्त कराकर दुकानदारों को बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 के तहत नोटिस जारी किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूर्य प्रकाश पांडेय और प्रकाश चंद ने अभियान का नेतृत्व किया। टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट के सदस्य शामिल थे। सभी बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। व्यापार मंडल ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि ये बच्चे दुकानदारों के परिवार से हैं। व्यापार मंडल के गजेंद्र शर्मा ने कहा कि विभाग को पहले चेतावनी देनी चाहिए थी। श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एमएल पाल से संपर्क नहीं हो सका। विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.