• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन में एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा,यूनी पोल होर्डिंग के नाम पर 50,000 रुपये की ली थी रिश्वत

ByVijay Singhal

Jan 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने गोवर्धन में नगर पंचायत के मुख्य लिपिक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक ने लिपिक के कब्जे से 1.12 लाख रूपये बरामद कर गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि लिपिक ने साइबर कैफे संचालक से यूनीपोल होर्डिंग लगवाने के एवज में निर्धारित शुल्क से अधिक पचास हजार रूपये की रिश्वत मांगी। शनिवार को मेरठ से एंटी करप्शन निरीक्षक कुशलवीर सिंह, निरीक्षक पूजा शर्मा के नेतृत्व में टीम गोवर्धन में नगर पंचायत के मुख्य लिपिक को ट्रैप करने पहुंची। नगर पंचायत का मुख्य लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में गया था।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पूर्ण होने के उपरांत लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल ब्लॉक मुख्यालय से बाहर निकल ही रहा था, कि महेश सैनी पुत्र झम्मन लाल ने मोहन श्याम को 1.12 लाख रूपये दिए। रुपये लेते ही जाल बिछाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथों निर्धारित शुल्क 62000 रूपये से अतिरिक्त 50000 रूपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। एंटी करप्शन के निरीक्षक कुशलवीर सिंह ने आरोपी मोहन श्याम अग्रवाल के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। मेरठ एंटी करप्शन टीम सिविल ड्रेस में गोवर्धन पहुंची। पूरी टीम ने माथे पर चंदन लगाया, जिससे उन्हें कोई पहचान न सके। जैसे से लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल ब्लॉक कार्यालय से निकलकर रिश्वत लेने लगे। उसे एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथों पकड़ लिया। लिपिक के कब्जे से एंटी करप्शन टीम ने 1.12 लाख रूपये बरामद किए। गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को एंटी करप्शन टीम मेरठ अपने साथ ले गई। एंटी करप्शन टीम में हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह, कांति पांडेय, बीना, राज बहादुर शामिल थे। निरीक्षक एंटी करप्शन मेरठ के निरीक्षक कुशलवीर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत गोवर्धन के लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल ने महेश सैनी से यूनीपोल होर्डिंग लगवाने के एवज में नगर पंचायत के निर्धारित शुल्क 62000 से अतिरिक्त 50000 की मांग रखी थी। महेश सैनी से 1.12 लाख रूपये लेते हुए लिपिक को रंगेहाथों पकड़ा गया है। गोवर्धन थाने में तहरीर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.