• Fri. May 15th, 2026

बिहारीजी कोरिडोर में मुख्य द्वार के साथ विद्यापीठ के रास्ते से भी कर सकेंगे प्रवेश

ByVijay Singhal

Jun 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन में बनने जा रहे  कोरिडोर के लिए एक नहीं कई  वैकल्पिक रास्ते होंगे
मथुरा। वृंदावन में बनने जा रहे बिहारीजी कोरिडोर में एक नहीं कई वैकल्पिक रास्ते होंगे। परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल घाट की ओर मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा विद्यापीठ की ओर से भी  श्रद्धालु कोरिडोर में प्रवेश कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि वृंदावन में श्रीबाँकेबिहारी जी के भक्तों की सहूलियत को देखते हुए कोरिडोर बनने जा रहा है। करीब 5.5 एकड़ में प्रस्तावित कोरिडोर में बिहारीजी के श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए अनेक प्रकार की व्यवस्थाए प्रस्तावित की गई हैँ। इसमें पेयजल, शौचालय, सामान घर, जूता- चप्पल घर, खान पान, प्रसाद और फूल माला की व्यवस्थाओं के साथ तीन हजार लोगों के लिए प्रतीक्षालय भी रहेगा।
उन्होंने बताया कि कोरिडोर के निर्माण होने पर वर्तमान का कोई रास्ता प्रभावित नहीं होगा।कोरिडोर में प्रवेश के लिए कई द्वार होंगे। मुख्य द्वार परिक्रमा मार्ग में जुगल घाट की ओर रहेगा। इसके अलावा विद्यापीठ मार्ग से आने वाले भक्तजन भी बिहारीजी के दर्शन के लिए कोरिडोर में प्रवेश कर सकेंगे। निधिवन से आने वालों के लिए भी रास्ते की यह सुविधा बरकरार रहेगी।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि बेवजह अफवाहों को जन्म दिया जा रहा है कि निर्माण के दौरान मंदिर बंद कर दिया जाएगा। मंदिरों का अधिग्रहण कर लिया जाएगा। रास्ते प्रभावित होंगे। ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है। निर्माण के दौरान न मंदिर बंद होगा और न किसी मंदिर का अधिग्रहण किया जाएगा। बिहारीजी कोरिडोर के मुख्य मार्ग के अलावा विद्यापीठ मार्ग से भी प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। जिला प्रशासन अब अफवाह फैलाने वालों की निगरानी कर रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त काईवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.