हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव ब्लॉक के गांव बरौली में बरौली-कचनउ संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलने वाले भी गड्ढों में गिर रहे हैं। इस मार्ग से लगभग दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। इसी संपर्क मार्ग पर पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडर्न इंटर कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल और फार्मेसी कॉलेज स्थित हैं। सड़क में 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे हैं जिनमें आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस कारण छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। शिक्षक भी अध्यापन कार्य के लिए विद्यालय पहुंचने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी इसी मार्ग से निकलती है। किसान नेता ललित शर्मा ने कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गड्ढा मुक्त सड़कों का सपना देख रहे हैं, लेकिन यहां यह कहना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। इस संपर्क मार्ग से जुड़े दर्जनों गांवों की बहनें आगामी रक्षाबंधन पर इस क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण अपने भाइयों को राखी बांधने से डर रही हैं। क्योंकि इस मार्ग पर अक्सर अप्रिय घटनाएं घटित हो रही हैं। समस्त ग्रामीणों में इस क्षतिग्रस्त सड़क के कारण काफी रोष है। मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ कार्यकर्ता ललित शर्मा, गिर्राज परिहार एवं ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से अविलंब संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
