• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा शहर कोतवाली और गोविंद नगर पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल

ByVijay Singhal

Dec 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली और गोविंद नगर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सोमवार को बदमाशों ने बागेश्वर धाम से लौट रही महिला के साथ पहले छेड़खानी की और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को पुलिस की सूचना मिली कि शहर कोतवाली इलाके के के आर कॉलेज के पास बदमाशों ने एक महिला के साथ छेड़खानी की है और विरोध करने पर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों को के आर कॉलेज के पास घेर लिया । यहां पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पीड़ित महिला बागेश्वर धाम से ट्रेन के जरिए मथुरा जंक्शन पहुंची। यहां से महिला ने बस स्टैंड जाने के लिए टैंपो लिया। टेंपो वाले ने महिला को स्टेट बैंक से बस स्टैंड सीधे ले जाने की बजाय भरतपुर गेट की तरफ ले जाने लगा। महिला ने जब गलत रास्ता ले जाने के बारे में पूछा तो टेंपो चालक और उसका साथी महिला से छेड़खानी करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ लूटपाट की और रास्ते पर छोड़कर भाग गए। पीड़ित महिला ने तत्काल इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। SSP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाली और थाना गोविंद नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई। पुलिस ने देर रात लूट करने वाले बदमाशों को घेर लिया। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुए बदमाश जाकिर पुत्र अली निवासी बकरी मोहल्ला थाना सदर बाजार को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने जाकिर के पास से 1 तमंचा 2 जिंदा 4 खोखा कारतूस,1 मोटर साइकिल 13 हजार रुपए नगद और महिला की लूटी हुई सोने की चैन बरामद की।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.