• Fri. Jun 26th, 2026

आगरा मंडल में इस वितीय वर्ष 2023-2024 में बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 2266 लोंगो पर कार्यवाही

ByVijay Singhal

Apr 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल              मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अनुभव जैन के निर्देशन में आगरा मंडल में इस वितीय वर्ष 2023-2024 में बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने(ACP) वालों के विरुद्ध 2266 लोंगो पर कार्यवाही करके 835165/- रूपये जुर्माना  वसूला गया |आगरा मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री  सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है| इन्ही प्रयासों के क्रम में आगरा मण्डल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन  खीचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है| जिसमे  आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 647 लोंगो पर कार्यवाही कर 90830/-रु, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 1347 लोगों पर कार्यवाही कर 576140/-रु , धौलपुर स्टेशन पर 120 लोंगो पर कार्यवाही कर 67700/- रु का जुर्माना वसूला  गया |  रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना उचित एवं प्रर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें ,ऐसा करना दंडनीय अपराध है | उक्त कृत्य से आपके साथी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है |
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.