हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शस्त्र फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। घर के अंदर अवैध असलाह बनाते हुए शस्त्र कारीगार दिगंबर को दबोच लिया। आरोपी के घर से पुलिस ने बने, अधबने शस्त्र और उनको बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि गोवर्धन थाना पुलिस को देवसेरस गांव में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र के साथ एसआई अनुज तिवारी व सुरेंद्र कुमार समेत एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने छापा मारा। पुलिस टीम जब दिगंबर के यहां पहुंची तो वह अवैध शस्त्र बनाता मिला। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो उसके यहां से दो पौनिया और दो अवैध तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। एक पन्नी में आग जलाने वाला कोयला, लोहे की आठ नाल, दो तमंचा की नाल, एक आरी ब्लेड सहित, एक हैंड ब्लोअर, एक ड्रिल मशीन, एक अधबना तमंचा, दो लोहे की प्लेटें, दो लकड़ी के पटले, पांच हैमर, एक ट्रिगर, तीन फायरिंग पिन, कुछ बिटें छेनी, एक रेगमाल, एक स्क्रू व कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
