हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व मच्छर दिवस पर सीएमओ कार्यालय में मच्छरों से फैलने वाले रोगों से बचाव को जागरूकता, नियंत्रण के उपायों को लेकर संगोष्ठी हुई। इस दौरान बताया कि डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 10 तथा प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 5-5 बेड आरक्षित किए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुज चौधरी ने बताया कि विश्व मच्छर दिवस पर संगोष्ठी का उद्देश्य मच्छरों से फैलने वाले रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना है। बारिश के मौसम में तापमान, वर्षा होने से जलवायु परिस्थितियां मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल हो जाती हैं। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से लोगों को पीड़ित होने से बचाने को मच्छरों को पनपने से रोकना जरूरी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने अधीनस्थों से माइक्रो प्लान के अनुसार क्षेत्र भ्रमण कर गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुज चौधरी और मलेरिया इकाई के कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
