• Tue. Feb 10th, 2026

कम खाने के बाद भी वजन बढ़ रहा तो हो जाएं सावधान

ByVijay Singhal

May 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अगर कम उम्र में ही थकान हो रही है, कम खाने के बाद भी वजन तेजी से बढ़ रहा है तो समझ लीजिए कुछ ठीक नहीं है। बाल गिर रहे हैं, स्किन ड्राई, हमेशा चिड़चिड़े रहना जैसे संकेत दिख रहें तो समझ लें कि आप थायराइड के शिकार हो गए हैं। दरअसल, खराब दिनचर्या और गलत खानपान इसका बड़ा कारण है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन पहुंचने वाले इस बीमारी के मरीजों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा है। चिकित्सकों का कहना है कि थायराइड में दो प्रकार के रोग होते हैं। पहली हाइपरथायरायडिज्म इसमें मरीज का वजन कम होता है। दूसरा हाइपोथायरायडिज्म इसमें रोगी की वजन बढ़ने लगता है। ओपीडी में रोजाना 40 से 45 मरीज आ रहे हैं। इसमें 25 से 30 महिलाएं इस बीमारी से ग्रसित आ रही हैं।
इनमें खराब लाइफ स्टाइल, गलत खानपान और बिना शारीरिक मेहनत से इस रोग की चपेट में आ रहे हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। अगर दिनभर थकान रहती है, कम खाने के बाद भी वजन बढ़ रहा है या पेट भर खाने से वजन कम हो रहा है। तो आपको एक बार जांच करा लेनी चाहिए। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि थायराइड एक ग्रंथि होता है जो सांस की नली के बिल्कुल ऊपर होता है। थायराइड ग्रंथि से एक थ्योरिकसिन हार्मोन बनता है। इस हार्मोन के शरीर में बढ़ने से वजन बढ़ने लगता है और इस हार्मोन के कम होने से शरीर का वजन कम होता है। थायराइड वाले मरीजों को खानपान में विशेष ध्यान रखना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.