• Tue. Feb 10th, 2026

किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो यमुना-एक्सप्रेस-वे होगा जाम,अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, मंडल अध्यक्ष ने की अपील

ByVijay Singhal

Nov 20, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बल्देव में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का पिछले 3 दिन से ब्लाक बलदेव के परिसर में आवारा जानवरों एवं बेसहारा गोवंश को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा जिलाधिकारी इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों को किसानों के साथ बैठकर वार्ता करनी चाहिए अन्यथा पूरे मंडल में सभी ब्लाक मुख्यालयों पर धरना चलाया जाएगा। बलदेव ब्लाक के परिसर में यूनियन के पांच कार्यकर्ता पिछले तीन दिन से भूख हड़ताल कर अनशन बैठे हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन की तरफ से कोई प्रयास नहीं किए गए हैं, तीनों ब्लाक मुख्यालय पर यूनियन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और किसानों ने संयुक्त रूप से वार्ता कर घोषणा की है, यदि पूरे जनपद के अंदर किसानों की मांगों की सुनवाई रविवार शाम तक नहीं गई तो पूरे जिले के यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसानों के साथ ब्लाक मुख्यालय छोड़कर यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जिला अध्यक्ष डॉ संदीप चौधरी ने कहा किसानों की समस्यायों को शासन प्रशासन अनदेखा कर रहा है अन्नदाता किसान अपनी फसल को सींच कर तैयार करते हैं उनमें आवारा गौवंश एवं जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है किसान रात भर जाग कर फसलों की रखवाली कर रहे हैं अधिकारी अपने आवासों में चेन की नींद सो रहे हैं किसान अधिकारियों की नींद तोड़ कर ही दम लेंगे। धरना प्रदर्शन में डॉ.संदीप चौधरी, लाल सिंह तोमर, मुकेश प्रधान ,अवधेश रावत, उदयवीर सरपंच, सोनी प्रधान, चंद्रपाल सिकरवार, कुलदीप चौधरी, ओमप्रकाश, बृजेश राघव, विपती काका, छोटू हलवाई , गोपाल पांडेय , बलदेव सेठ , मनीराम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.