हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तमाम प्रयास और जतन के बाद भी बरसाना स्थित राधारानी मंदिर की राह अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सकीं है। माफिया डाल डाल और प्रशासन पात पात की भूमिका में हैं। स्थानीय उद्यान विभाग के अधिकारी प्रशासन को समय-समय पर अवैध अतिक्रमण के बारे में अवगत कराते रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन ऊंट के मूंह में जीरे की तरह रहा है। हाल यह है कि राधारानी के मंदिर से लेकर गहबर पहाड़ी तक अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। स्थानीय निवासी अचंभित और आश्चर्यचकित हैं। नगर पंचायत बरसाना में उद्यान विभाग की लगभग 11 एकड़ भूमि है, जिस पर पांच दर्जन से अधिक भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा जमा लिया है। कुछ स्थानीय लोग एवं पुलिस के सहयोग से वाह्य लोगों से जबरन वसूली भी करते हैं। जिससे भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। बताया गया है कि कुछ अतिक्रमणकारी स्थाई कब्जा जमा कर बैठे हैं। लेकिन भविष्य में यही अवैध अतिक्रमण स्थाई हो गए तो प्रशासन के लिए सर दर्द होगा। जवाहर बाग मथुरा की घटना अभी लोगों के जेहन से उतर नहीं पाई है । बरसाना स्थित उद्यान विभाग की भूमि पर समय रहते कार्यवाई कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस सम्बंध में उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा चिंता भी व्यक्त की गई थी। यदि समय पर प्रशासन कुंभकर्णी नींद से नहीं जागा तो गहर वन की पहाड़ियां घुटन की सांसे ले रही होंगी। हालांकि अवैध कब्जेदारों की सूची उपजिलाधिकारी के हवाले की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
