हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश के बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। सोमवार को बादल छाए रहने के साथ ही दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते नजर आए। इससे सुबह-शाम के समय सर्दी और बढ़ गई है। लोगों ने जगह-जगह लगे गैस हीटरों का सहारा लिया। जरूरी कामों के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों पूरे दिन यही हाल रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी के बाद कोहरा व सर्दी और बढ़ेगी। बारिश के बाद कोहरे की आमद हो रही है। हाईवे व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह व रात को ही कोहरे की हल्की परत दिखाई दे रही है। शीतलहर से बचाव के लिए लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार रात हुई बारिश से बाद सोमवार को न्यूनतम पारा 14 डिग्री से लुढ़ककर 9 पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी के आसार जताए जा रहे हैं। शीतलहर के सितम से बचने के लिए नगर निगम ने शहर विभिन्न जगहों पर 13 रैन बसेरों का इंतजाम किया है। इसमें 5 स्थायी और 8 अस्थायी रैन बसेरा बनाए गए हैं। प्रत्येक रैन बसेरे में करीब 15 से 20 लोगों की रुकने की व्यवस्था है। बदलते मौसम में प्रशासन ने लोगों से अपील है कि ठंड में सिकुड़ें नहीं धर्मशाला और रैन बसेरों में ठहरें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
