• Thu. Feb 12th, 2026

थाना बलदेव के अंतर्गत पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

ByVijay Singhal

Dec 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पति ने घर में सो रही पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। पास में सो रहे 10 साल के बेटे ने मां को बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के पीछे की वजह घर का झगड़ा बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जिले के महावन इलाके के अवैरनी में शुक्रवार की रात हुई। बलदेव थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि गांव अवैरनी के रहने वाले व्यक्ति जंगलिया ने अपनी पत्नी निहाला की रात्रि चार पाई पर सोते समय करीब 11:00 बजे कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है, वही बताया गया है कि महिला के बराबर में सो रहे उसके एक करीब 10 वर्ष पुत्र को भी चोट आई है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बेरहम पति जब इस घटना को अंजाम दे रहा था तभी उसका एक छोटा बेटा आकाश भी उसके पत्नी के पास चारपाई पर सो रहा था और जब मां पर उसका पिता हमला कर रहा था तब उसने बचाने का प्रयास किया , लेकिन वह अपनी मां को नहीं बचा सका और आकाश के पिता ने उस पर भी हमला कर दिया जिससे वह घायल हुआ है, थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहते थे , पति गांव में तो पत्नी अपने बड़े बेटे व बहु के साथ हाथरस में रहती है, और कल ही हाथरस से गांव में आई हुई थी, वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या करने का प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का लगता है लेकिन पूरी तरह से स्पष्ट आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल पाएगा ,फिलाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.