• Fri. Jul 10th, 2026

पलवल में पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार, बाइक के शौकर से सिर में मारी थी चोटें,1 महीने से था फरार

ByVijay Singhal

Jan 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हरियाणा के पलवल में पत्नी की हत्या कर फरार हुए व्यक्ति को पुलिस ने आखिर कार एक महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। उस पर आरोप था कि परिवार में मामूली कहासुनी के चलते उसने अपनी पत्नी के सिर पर बाइक की शौकर व दाब से हमला कर चोटें मारी थी। उसकी बहन भी बीच बचाव में घायल हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के गांव नंदगांव निवासी चतर सिंह ने दी शिकायत में कहा था कि उसने अपनी दो बेटियों मनीषा व करिश्मा की शादी होडल उप मंडल के भुलवाना गांव निवासी बाबूलाल के दो बेटों मोहर सिंह उर्फ अमित व शेर सिंह के साथ की थी। 21 दिसंबर की सुबह उसकी बेटी मनीषा को उसके पति मोहर सिंह उर्फ अमित ने सिर पर घातक हथियारों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उसकी छोटी बेटी करिश्मा अपनी बड़ी बहन मनीषा को बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल मनीषा को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मनीषा की अस्पताल में मौत हो गई।होडल थाना प्रभारी जसबीर ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्यारोपी मोहर सिंह उर्फ अमित को हत्या के एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक की शौकर व दाब को उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.