• Mon. Feb 9th, 2026

पति के थप्पड़ मारने से आहत महिला ने लगाया फंदा, गंभीर

ByVijay Singhal

Apr 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के जमुनापार इलाके में एक महिला ने पति द्वारा थप्पड़ मारे जाने से आहत होकर फांसी का फंदा लगा लिया। हालांकि परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से उतार लिया। महिला की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। आठ दिन पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी। प्रीति पत्नी मुकेश निवासी निवासी ईशापुर, जमुनापार थाना क्षेत्र के पिता की आठ दिन पहले मौत हो गई थी। प्रीति बच्चों व पति के साथ रविवार को मायके आई थी। मायके में पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर मुकेश ने थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साई प्रीति घर के एक कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। मगर, प्रीति तब तक फंदे पर लटक गई। किसी प्रकार परिजनों ने गेट तोड़ा और उसे फंदे से उतारकर सीधे जिला अस्पताल ले गए। प्रीति की मां कमलेश ने बताया कि जिस वक्त विवाद हुआ। वह घर पर नहीं थी। बेटी की सूचना मिलने पर तत्काल घर पहुंची। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार महिला को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.