• Sat. Mar 21st, 2026

फरसे वाले बाबा की कैसे हुई माैत? रात के अंधेरे में कंटेनर ने कुचल दिया? प्रत्यक्षदर्शी ने बताया सच

ByVijay Singhal

Mar 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-हरियाणा की सीमा पर स्थिति कोसी में आधी रात को फरसे वाले बाबा की कंटेनर से कुचलकर माैत हो गई। बाबा की माैत से मथुरा में बवाल मच गया। इस दाैरान बाबा के साथ माैजूद उनकी गोशाला के एक सेवक ने पूरा घटनाक्रम बताया कि आखिर उस वक्त हुआ क्या था? चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा के सेवक भीम ने बताया कि रात के समय में बाबा को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गोवंश को कंटेनर से ले जा रहे हैं। इस सूचना पर बाबा हरियाणा बाॅर्डर पर पहुंचे। एक कंटेनर को आता देख उन्होंने रुकवा लिया। इसी दाैरान तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने बाबा को टक्कर मार दी। भीम ने बताया कि इस दाैरान बाबा ने उन्हें धक्का दे दिया। जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन बाबा कंटेनर की चपेट में आ गए। उनकी माैत हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.