• Sun. Nov 29th, 2026

महावन में गैस एजेंसी संचालक व कर्मचारियों को पीटा, लूट का आरोप

Byvijay.singhal1233

Mar 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में तहसील स्थित शिवांगी ईंडेन गेस एजेंसी पर शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे गैस एजेंसी के कर्मचारियों और ग्राहक में मारपीट हो गई। इसमें एजेंसी के कर्मचारी घायल हो गए। एजेंसी संचालक ने लूट का आरोप लगाया है।

अहीरपाड़ा निवासी विकास यादव अपने साथी विक्रम, गोविंद के साथ शिवांगी गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे। एजेंसी के कर्मचारियों ने कहा पहले बुकिंग करा लो, इसके बाद गैस मिलेगी। बुकिंग नहीं होने के कारण दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विकास यादव साथी के साथ एजेंसी संचालक राजकुमार शर्मा के कार्यालय में पहुंचे और गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर संचालक से मारपीट करने लगे। मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। राजकुमार ने आरोप लगाया कि उनकी शर्ट की जेब में रखे साढ़े चार हजार रुपये लूट लिए गए। एजेंसी कर्मचारी ध्रुव कुमार एवं श्याम सुंदर मारपीट में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भेज गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना महावन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.