• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा के वृंदावन में स्थित होटल वृंदावन गार्डन को किया सीज

ByVijay Singhal

Nov 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित होटल वृंदावन गार्डन में हुए अग्नि कांड के बाद दमकल विभाग और प्रशासन कार्रवाई में जुट गया है। अग्नि शमन विभाग ने पहले होटल प्रबंधक और स्वामी के खिलाफ FIR दर्ज कराई फिर कुछ घंटे बाद ही होटल को सीज कर दिया गया। होटल में आग लगने के कारण दो कर्मचारियों की मौत हुई थी। वहीं, 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को होटल वृंदावन गार्डन के गोदाम में सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्नि कांड के बाद अग्नि शमन विभाग,पुलिस और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम होटल वृंदावन गार्डन पहुंची और उसे सीज कर दिया। होटल सीज करने के लिए डीएम ने 3 अधिकारियों की कमेटी बनाई थी। जिसमें एसडीएम, एक्सियन विकास प्राधिकरण और चीफ ऑफिसर को नियुक्त किया है। गुरुवार की सुबह करीब 5 अभी होटल वृंदावन गार्डन के तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में अचानक आग लग गई।
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड जब तक आग पर काबू पाती उससे पहले 3 कर्मचारी इस आग की चपेट में आ गए। जिसकी वजह से 2 की मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है।इस अग्नि कांड के बाद अग्नि शमन विभाग ने बसेरा ग्रुप के होटल वृंदावन गार्डन के प्रबंधक और स्वामी के खिलाफ थाना कोतवाली वृंदावन में मुकद्दमा दर्ज करा दिया। अग्नि शमन विभाग के स्टेशन फायर ऑफिसर ने धारा 304 और 308 में मुकद्दमा दर्ज करा दिया। मुकद्दमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मालिक की तलाश शुरू कर दी।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.