• Tue. Feb 17th, 2026

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार की मा० उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पंवार ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण

ByVijay Singhal

Jun 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 20 जून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार की मा० उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पंवार ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सभागार में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्यों द्वारा देश के प्रत्येक राज्यों में भ्रमण किया जाता है तथा सफाई कर्मचारियों के संबंध में बैठकें की जाती हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग कार्य कर रहा है।
अन्तिम पायदान पर खडे सफाई कर्मचारियों के हित एवं मुख्य धारा में जोड़ने हेतु आयोग निरंतर प्रयासरत है। मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य भूमिका सफाई कर्मचारियों द्वारा निभाई गई। सफाई कर्मचारी स्वच्छता के नायक हैं, जिनको मा० प्रधानमंत्री जी समय समय पर सम्मानित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने नगर निगम, नगर निकाय, नगर पालिका एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सफाईकर्मियों को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के बारे में बतायें, कैसे आयोग सफाईकर्मियों की समस्याओं के लिए तत्पर है तथा उनके विकास एवं मदद के लिए स्थापित किया गया है।
नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन में जनपद में रिक्त पदों की भर्ती हेतु पत्राचार करें, जो भी पद मृतक आश्रित में हैं, उन पर तत्काल भर्ती सुनिश्चित करें। सफाईकर्मियों के सेवानिवृत्त होने से 06 माह पूर्व पेंशन आदि की कार्यवाही की जाये, जिससे समय पर उन्हें वित्तीय लाभ प्रदान किया जा सके तथा सम्मान के साथ उनको विदाई दी जा सके। सभी सफाईकर्मियों का नियमित रूप से हेल्थ चेकअप करायें, जिसमें फुल बॉडी चेकअप, एक्सरे, ईसीजी, ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट, एलर्जी टेस्ट आदि कराये जायें।
कोविड के दौरान सफाईकर्मियों ने युद्धस्तर पर कार्य किया तथा ऐसे नायकों को जनपद स्तर पर 15 अगस्त, 26 जनवरी, 02 अक्टूबर आदि महत्वपूर्ण दिवसों पर सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया सभी कर्मचारियों का कैंप लगाकर आईडी कार्ड बनाये जायें, जिसमें उनके ब्लड ग्रुप, पीएफ नम्बर, ईएसआई नम्बर आदि का अंकन सुनिश्चित किया जाये। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु एक परफोरमा तैयार करते हुए सुपरवाईजर के माध्यम उपस्थिति ली जाये। सभी कर्मचारियों को 01 से 07 तारीख तक वेतन का भुगतान अवश्य किया जाये। सभी को उनके कार्यक्षेत्र एवं मौसम के अनुसार यूनिफार्म / ड्रेस उपलब्ध करायी जाये। कर्मचारियों को उनके वेतन की पे स्लिप उपलब्ध करायी जाये तथा उसमें स्पष्ट अंकन होना चाहिए कि कितना पैसा, किस किस मद में काटा जा रहा है, जैसे पीएफ, ईएसआई आदि। कर्मचारियों का पुराना भुगतान / एरियर का समय से पेमेंट किया जाये। उन्होंने उपस्थित सफाई कर्मियों से छुटटी के संबंध में जानकारी ली, जिस पर सफाईकर्मियों ने बताया कि उन्हें प्रति मंगलवार को छुटटी दी जाती है।
मा० उपाध्यक्ष जी ने निर्देशित किया कि बाल्मिकी बस्ती में सामुदायिक भवन होने चाहिए तथा सभी सामुदायिक भवनों में एक कमरा लाईब्रेरी के रूप में विकसित करें। वहां पर रहने वाले बच्चों को पढ़ाई हेतु प्रोत्साहन मिलेगा तथा लाईब्रेरी के माध्यम से बच्चों का ज्ञानवर्धन होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सफाई कर्मचारियों के परिवारजनों का आयुष्मान कार्ड बनवायें। समय से सफाईकर्मियों की डीपीसी सुनिश्चित की जाये। बैठक में मा० उपाध्यक्ष जी ने वृन्दावन के बीकानेर होटल परिसर में सीवर में उतरे तीन सफाईकर्मियों की मौत के संबंध में जानकारी ली। निर्देशित किया कि बिना सेफ्टी गार्ड के नालों में सफाईकमियों से सफाई न करायी जाये। जिन सफाईकर्मियों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, डिप्टी कलेक्टर प्रीति जैन, सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल, एसपी सुरक्षा बीबी चौरसिया सहित सफाईकर्मी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.