• Tue. Oct 28th, 2025

भाईचारे और सद्भावना का संदेश देती है बृज की होली: जिलाधिकारी

ByVijay Singhal

Mar 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । धौली प्याऊ रोड स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में पूर्वांचल होली मिलन समारोह-2024 का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में होली के हर एक रंग की सतरंगी छटा देखने को मिली।
समारोह में संस्कार, संस्कृति और सद्भाव का संगम दिखा तो संस्कृति के कई रंग बरसे। गुलाल और चंदन की खुशबू से समारोह महक उठा वहीं गीत-संगीत और नृत्य के साथ सुरों की सरिता देर रात तक बहती रही। इस रंग-बिरंगे होली मिलन समारोह में ब्रज के लोकगीतों के साथ-साथ अवधी, भोजपुरी, मगही, मैथिली आदि गीतों पर हर कोई झूमने को मजबूर हो गया। होली की खुमारी यहां इस कदर छाई हुई थी कि इस समारोह में मौजूद हर शख्स जहां खड़ा था वहीं झूम रहा था। पूर्वांचल होली मिलन समारोह का ये पन्द्रहवां भव्य संस्करण था।
पूर्वांचल होली मिलन समारोह में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। होली के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। चाहे बृज की लट्ठामार होली हो या फगुआ के फगुनाहट से सराबोर कर देने वाली पूर्वांचल की होली। सभी आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश ही देते हैं।
 इस मौके पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
पूर्वांचल होली मिलन समारोह में विशेष तौर पर राम खिलाड़ी शर्मा, आभा द्विवेदी, प्रमिला देवी, सुभिता देवी, जयराम सिंह, निरंजन ठाकुर, बबली सिंह, अशोक सिंह, ब्रजेश बैरागी, गीता देवी, श्रवण गुप्ता, रितु मोहन, मुकेश शर्मा, चंद्रभान यादव, धर्मेंद्र यादव, रिंकू, कंचन रंजन, हरे कृष्ण, बबली पांडे, योगेन्द्र सिंह, उर्मिला देवी, चांदनी, सुरेश यादव, माधुरी मिश्रा, अवधेश सिंह, राजपति यादव और बी एस शर्मा के द्वारा गाए गए ब्रज के साथ-साथ पूर्वांचल और बिहार के भोजपुरी गीतों पर लोगों ने होली का आनंद लिया। साथ ही वैष्णवी, श्रेया, ग्रेसी, अंश, अक्षरा, अनुष्का, आकृति, काजल, शुभम, प्रियांशु, अन्नया, रिद्धी, प्रिंसी, राधा, सारिका, वत्स बंधु और भावना ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
समारोह में पूर्वांचल समिति, मथुरा के वरिष्ठ संस्थापक और संरक्षक देबू लाल शाह और रामखिलाड़ी शर्मा को उनके योगदान के लिए ‘पूर्वांचल रत्न’ से सम्मानित किया गया।
पूर्वांचल होली मिलन समारोह की अध्यक्षता पूर्वांचल समिति, मथुरा के अध्यक्ष बी एस शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है साथ ही उन्होंने होली में गुलाल और फूलों की होली खेलने पर जोर दिया।
पूर्वांचल समिति के वरिष्ठ संरक्षक देबू लाल गुप्ता ने कहा कि रंगों का पर्व होली सामूहिकता और आनंदित जीवन जीने का संदेश देता है। पूर्वांचल समिति के रमेश चन्द्र के मुताबिक पूर्वांचल वासियों के लिए एक साथ सम्मिलित होने का होली मिलन समारोह ‘प्रसन्नता का कुछ पल’ है, जिसे हम सभी ने मिलकर संजोया है।
एडवोकेट एसपीएन सिंह ने कहा कि गंगा जमुना की जो तहजीब है उसे ज़िंदा रखने के लिए बहुत लोगों की सहायता रहती है, यह त्यौहार परस्पर दिलों को जोड़े रखता है।
योगेन्द्र सिंह के मुताबिक पूर्वांचलवासी एकत्रित होकर एक रंग में जहां आनंदित हुए वहीं, जीवन के मीठे-कड़वे अनुभवों को साझा कर नव उमंग के साथ जीवन राह पर चलने को प्रतिबद्ध भी हुए। इस दौरान संस्थान से जुड़े सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और समारोह में सम्मिलित हुए सभी दर्शकों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं संचालन संसद टीवी के वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र गुप्ता ने किया।
इस होली मिलन समारोह में विमल कुमार, नीतीश शर्मा, महेश शर्मा, रामबाबू जायसवाल, रीना गुप्ता, मीनू जैन, राहुल राजपूत, रविन्द्र सिंह, धर्मेंद्र चौबे, रंगनाथ चौबे, शशिभूषण दुबे, दिवाकर नाथ यादव, विशाल शर्मा, गौरीशंकर, अनंत कुमार, मुन्ना सिंह, मुकेश प्रजापति, राजाराम पासवान, रंगीला कुमार, पप्पू यादव,एस एन दुबे, पी के रंजन, महेन्द्र भगत, अभय शुक्ला, मनीष कुमार सिंह, अनिल राय, बृजेश कुमार चौधरी, विष्णु यादव, अशोक कुमार सिंह और अनिल सिंह ठाकुर सहित मथुरा में प्रशासनिक, रेलवे सहित अन्य विभागों में तैनात कई अधिकारियों समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.