• Tue. Feb 17th, 2026

ब्रज में होली का उल्लास: द्वारकाधीश मंदिर में हुआ रसिया गायन, रंगों से सरोबार हुए कृष्ण भक्त

ByVijay Singhal

Mar 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में शनिवार को राजभोग के दर्शनों में जमकर भक्त झूमे। मंदिर के मुखिया ने भक्तों पर ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में गुलाल उड़ाया। होली खेलन आयो श्याम, सखी जाय रंग में बोरो री…, आज बिरज में होरी रे रसिया, होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया… श्याम श्याम सलोनी सूरत कौ श्रंगार वसंती है… बृज मंडल देख दिखाय रसिया जो रस बरस रहो या बृज में, वो रस तीन लोक में नाय रसिया… आदि अनेक होली रसिया गाए गए। विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि यह रसिया गायन राजभोग के दर्शनों में बृज फाग द्वारकेश रसिया मंडल द्वारा गाए जा रहे हैं। होली रसिया गायन प्रातः 10 से 11 राजभोग के दर्शनों में प्रतिदिन गाए जाएंगे। वहीं ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर के बाहर होली के रंग बिखरे, जिसमें श्रद्धालु रंगे नजर आए। ब्रज की होली का भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.