• Sat. Jul 4th, 2026

हिंदू वादियों ने दिया ज्ञापन:बीच रोड पर बनी मजार को हटाने की मांग की,मथुरा हाथरस रोड पर बनी है मजार

ByVijay Singhal

Aug 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा हाथरस रोड पर बीच सड़क पर बनी मजार को हटाने के लिए हिंदूवादी नेताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया है। हिंदूवादी नेताओं की मांग है कि इस मजार को हटाया जाए इसकी वजह से आए दिन हादसे होते हैं। हिंदूवादी नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अगर 8 दिन में मजार नहीं हटाई गई तो भूख हड़ताल की जायेगी। मथुरा हाथरस रोड पर लक्ष्मी नगर में मजार बनी हुई है। बीच सड़क पर बनी इस मजार को हटाने के लिए पहले भी कई बार आंदोलन हुए ज्ञापन दिए गए। एक बार फिर श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर इसे हटाने की मांग की। जिलाधिकारी को श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि यमुनापार लक्ष्मी नगर में एक अवैध मजार बनी हुई है। जिससे आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। इसे बीच रोड पर अवैध रूप से बनाया गया है। कुछ मुस्लिमों द्वारा बीच रोड पर मजार बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है। यदि इस मजार को 8 दिन में नहीं हटाया गया तो श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अश्वनी शर्मा, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मुनेश गौतम, कार्यक्रम प्रभारी राजेश पाठक, प्रदेश मंत्री नरेश ठाकुर, प्रदेश मंत्री वृंदावन दास,जिला अध्यक्ष पत्रकार दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रूद्र शर्मा, कैप्टन भूपेंद्र शर्मा, कैप्टन रामगोपाल, जिला उपाध्यक्ष ऋषि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रवीण चौधरी, मुकेश फौजदार बाबू फौजदार, लॉकेन्द्र चौधरी, एनपी सिंह जिला कोषाध्यक्ष, मोहन श्याम, राजेंद्र गोला आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.