• Fri. Jul 3rd, 2026

हाईकोर्ट की जज बांकेबिहारी के कर रहीं थीं दर्शन, अचानक वीआईपी कठघरे में गिरा श्रद्धालु; मची अफरातफरी

ByVijay Singhal

Apr 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जहां आए दिन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ रही है, वहीं सोमवार देर शाम एक अलग तरह की घटना घटी। मंदिर के वीआईपी कठघरे में जगमोहन की रेलिंग से दर्शन कर रहा एक श्रद्धालु गिर गया। इससे मंदिर में अफरातफरी मच गई। हालांकि श्रद्धालु के गिरने से किसी को चोट नहीं आई। घटना उस समय हुई जब उच्च न्यायालय की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा के बीच वीआईपी कठघरे में खड़े होकर आराध्य के दर्शन कर रहीं थीं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के भारी दबाव के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। उसी समय हाईकोर्ट की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच कठघरे में पहुंची। वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर रही थीं। तभी दिल्ली का एक श्रद्धालु कठघरे के बराबर में जगमोहन की रेलिंग से झांककर ठाकुरजी के दर्शन करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वह पलटी खाते हुए कठघरे में जा गिरा। गनीमत रही कि वह न्यायाधीश के ऊपर नहीं गिरा। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा उस युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि दिल्ली का श्रद्धालु रेलिंग से दर्शन करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह कठघरे में गिर गया। श्रद्धालु द्वारा माफी मांगने पर उसे रेलिंग से लटककर दर्शन न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.