• Fri. Feb 27th, 2026

हे गोविंद! मेरी शादी अनमोल अंबानी से करवा दो…:भक्त ने बांके बिहारी को पत्र में लिखा- पापा ताना मारते हैं, उन्हें आप पर भरोसा नहीं

ByVijay Singhal

Jun 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में भगवान बांके बिहारी को एक भक्त ने अनोखा पत्र लिखा है। सृष्टि नाम की भक्त ने लिखा- हे गोविंद! मेरी शादी अनमोल अंबानी से करवा दो…। इतना ही नहीं, सृष्टि ने आगे लिखा है कि पापा उसे ताना मारते हैं, उन्हें भगवान पर भरोसा नहीं है। यह पत्र शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर के पुजारी की मानें तो यह पत्र मार्च 2020 का है। उस वक्त मंदिर के पुजारी ने इस भगवान बांके बिहारी को पढ़कर भी सुनाया था। नमस्ते गोविंद, समझ नहीं आता क्या करूं, क्या न करूं। आपने जो रास्ता दिखाया, उस पर चलने की पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन पापा मुझे बहुत परेशान कर देते हैं। मैं मानती हूं कि शादी उम्र में हो जानी चाहिए। लेकिन, गोविंद मेरी इच्छा भी तो जरूरी है। मैं जानती हूं, आपके अलावा कोई मेरी इच्छा पूरी नहीं कर सकता। मुझे आप पर पूरा भरोसा है। सृष्टि ने पत्र में लिखा है कि मुझे अनमोल अंबानी से शादी करनी है। अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी से। मैं जानती हूं कि यह असम्भव है, मुझे आप पर पूरा भरोसा है कि वह इस असंभव काम को पूरा कर सकते हैं।
सृष्टि ने पत्र में लिखा है कि मैं केवल गोविंद की पूजा कर सकती हूं। इसके लिए 1 करोड़ मंत्रों का जाप भी कर रही हूं। पापा ताने मारते हैं, उनको बांके बिहारी जी पर भरोसा ही नहीं है। गीता में कहा है कि व्यक्ति जो चाहें बन सकता है यदि वह निरंतर चिंतन करे तो। चिंतन मतलब पूजा ही तो है। गोविंद कुछ भी करके मदद कर दो, बहुत जरूरत है। पत्र में सृष्टि ने बांके बिहारी को अपना दोस्त बताते हुए लिखा कि खुद से ज्यादा भरोसा है। भरोसा मतलब वासुदेव कृष्ण। बांके बिहारी जी से प्रार्थना करते हुए लिखा कि भगवान 1 करोड़ मंत्र पूरे करा दें और मनोकामना पूरी करा दें । इस जन्म में शादी अनिल और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी से हो जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र के बारे में पता चला कि यह पत्र मार्च 2020 में मंदिर में आया था। बांके बिहारी मंदिर में दिनेश गोस्वामी भगवान की सेवा में थे। बांके बिहारी जी के नाम से पोस्ट से आए पत्र को दिनेश गोस्वामी ने खोलकर बांके बिहारी जी को पढ़कर सुनाया। सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि यह पत्र पढ़कर लगा की भक्त प्रभु पर कितना अटूट विश्वास करते हैं।
मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि भक्त भगवान बांके बिहारी से मनोकामना पूरी करने के लिए पत्र लिखते रहते हैं। कोई बीमारी दूर करने, कोई आर्थिक संकट खत्म करने, कोई पारिवारिक क्लेश दूर करने की गुहार लगाता है, लेकिन इस तरह का पत्र पहली बार सामने आया है। रक्षा बंधन पर भी बांके बिहारी जी को भाई मानने वाली बहन पत्र भेजती हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.