• Fri. Feb 27th, 2026

व्रन्दावन में हेमामालिनी की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति

ByVijay Singhal

Jul 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्राचीन ठाकुर राधारमण मंदिर में इन दिनों श्री गोपाल भट्ट गोस्वामीपाद महाराज के तिरोभाव महोत्सव की भव्य धूम मची है। देश-विदेश से आए हजारों भक्त प्रतिदिन ठाकुरजी की सेवा और रास लीला में सराबोर हो रहे है। महामहोत्सव के अंतर्गत रात में एक विशेष आयोजन में प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने रास स्थली पर नृत्य-नाट्य प्रस्तुति दी। उनके भावपूर्ण अभिनय और नृत्य ने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। कभी राधा तो कभी मीरा के स्वरूप में नजर आईं हेमामालिनी ने अपनी प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गौरतलब है कि 70 वर्ष की आयु में भी उन्होंने उमस और गर्मी को पीछे छोड़ते हुए बिना थके लगातार प्रस्तुति दी। उन्होंने भरतनाट्यम की पारंपरिक शैली में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का सजीव चित्रण किया, जिसे देख भक्तजन भावविभोर हो उठे। इस आयोजन का संचालन मंदिर सेवायत और प्रसिद्ध भागवताचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज के सानिध्य में हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.