• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा के अलावा अन्य कहीं से नहीं लडूंगी चुनाव : हेमामालिनी

ByVijay Singhal

Feb 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में सांसद हेमा मालिनी सोमवार को डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम पहुंचीं। यहां हनुमानजी के दर्शन कर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। सांसद ने भाव-विभोर होकर रामायण की चौपाई गाकर हनुमानजी के दर्शन किए। हेमामालिनी ने कहा कि श्रीराम के दर्शन कर मथुरा लौटी हैं। इसके बाद हनुमान बाग आश्रम में हनुमानजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बताया कि हनुमान बाग आश्रम से पुराना लगाव है। अक्सर वे यहां दर्शन करने आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मथुरा से ही लड़ना चाहेंगी, अन्यथा कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगी। कारण भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से लगाव है। वहीं अडींग में जनसंवाद कार्यक्रम में नारी शक्ति का उत्साह बढ़ाया। यहां कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा, राधाकुण्ड मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मुनीश स्वरूप, डालचंद, डॉ., प्रवीण कुमार, सोनू शर्मा, राहुल खंडेलवाल, राम पंडित, गुड्डू ठाकुर, राजेश गौड़, दिलीप खंडेलवाल, भागीरथ, सतीश चौधरी व रामबाबू आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.