• Wed. May 13th, 2026

देवी दुर्गा बन हेमा मालिनी ने दी शानदार परफॉर्मेंस, देखते ही दीवाने हो गए

ByVijay Singhal

Oct 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
राजिस्थान। हेमा मालिनी के  र डांस के लोग दीवाने हैं. हाल ही में ड्रीम गर्ल ने एक बार फिर अपने शानदार अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. कोटा के 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में हेमा मालिनी ने अपनी अद्वितीय नृत्य कला से दर्शकों का दिल जीत लिया।  विजयश्री रंगमंच पर दुर्गा सप्तशती पर आधारित नृत्य नाटिका ‘दुर्गा’ का मंचन किया गया। जिसमें हेमा मालिनी ने महिषासुर मर्दिनी रूप की अद्भुत प्रस्तुति दी  इस नाटिका ने विजयश्री रंगमंच के सामने बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य नाटिका की शुरुआत शिव-सती कथा से हुई। जिसमें प्रेम, भक्ति और रौद्र भावों का सजीव चित्रण हुआ। इस दौरान दर्शक मां दुर्गा और भगवान शिव की जय-जयकार करते रहे। मंच पर दक्ष वध, शिव तांडव, बम लहरी, शिव-पार्वती विवाह और नमस्तस्यै की अद्भुत प्रस्तुति दी गईं. नृत्य के दौरान भक्ति संगीत और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से नवदुर्गा स्वरूप, भवानी प्रसाद नर्तन, चंडी रूप, महाकाली रूप, महिषासुर मर्दिनी और सिंह-सवार दुर्गा का अद्वितीय मंचन हुआ। हेमा मालिनी के साथ चार दर्जन कलाकारों ने इस नृत्य नाटिका में भाग लिया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.