• Sun. May 24th, 2026

अभिनव अरोड़ा की याचिका पर हुई सुनवाई, संत रामभद्राचार्य मामले में सात यूट्यूबर के खिलाफ दायर की है याचिका

ByVijay Singhal

Dec 21, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बाल संत के नाम से विख्यात अभिनव अरोड़ा एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में पहुंचे। यहां उनकी याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान साइबर थाने से आई आख्या स्पष्ट नहीं थी। इसके चलते कोर्ट ने साइबर थाने को स्पष्ट आख्या दाखिल करने के निर्देश देते हुए सुनवाई के लिए तीन जनवरी की तारीख मुकर्रर की है। दिल्ली की जनकपुरी स्थित चंद्रनगर निवासी बाल संत अभिनव अरोड़ा ने 28 अक्तूबर को एसीजेएम (प्रथम) सोनिका वर्मा की कोर्ट में सात यूट्यूबर के खिलाफ याचिका दायर की। आरोप है कि निजी स्वार्थ के लिए रामभद्राचार्य महाराज द्वारा उन्हें डांटने का वीडियो वायरल किया और सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। शुक्रवार को एसीजेएम (प्रथम) की कोर्ट में बाल संत अपनी मां और अधिवक्ता के साथ आए। पिछली तारीख पर कोर्ट ने साइबर थाने से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। साइबर थाने की रिपोर्ट कोर्ट ने देखी तो वह स्पष्ट नहीं थी। मथुरा पहुंचे अभिनव अरोड़ा ने एक कविता के माध्यम से अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि हम इतने भी बुरे नहीं थे, जितने इल्जाम लगाए लोगों ने। चंद लाइक और व्यूज के लिए न जाने कितनी बात बनाई लोगों ने, भेड़चाल में चलकर न कैसे सब बहक गए, राधा नाम लेने को भी धंधा बताया लोगों ने। मैं अदना सा बालक तो कान्हा जी का सेवक हूं, मेरी तो छोडो इनकी भक्ति का मजाक बनाया लोगों ने।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.