हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाल संत अभिनव अरोड़ा की याचिका पर बुधवार को एसीजेएम (प्रथम) की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई में शामिल होने के लिए अभिनव और उनका परिवार नहीं आया, बल्कि उनके अधिवक्ता कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट ने पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगते हुए सुनवाई के लिए 13 नवंबर की तारीख तय की है। बाल संत अभिनव अरोड़ा ने एसीजेएम (प्रथम) के यहां 28 अक्तूबर को 7 यूट्यूबरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तारीख तय की थी। बुधवार को अभिनव अरोड़ा के अधिवक्ता कोर्ट में पहुंचे।
कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कोतवाली पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है साथ ही सुनवाई के लिए 13 नवंबर की तारीख तय की है। उनके अधिवक्ता ने बताया कि बाल संत की मां ने कोतवाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को पुलिस की साइबर सेल देख रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
