हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में खाना खाने के बाद 9 यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन जंक्शन पहुंची तो आरपीएफ-जीआरपी टीम ने अचेत अवस्था में यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया।
कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार जा रहे यात्रियों की तबीयत खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ गई। नौ यात्री ट्रेन के जनरल कोच में बेहोश हो गए। एक साथ नौ यात्रियों के बेहोश होते ही जनरल बोगी में जहरखुरानी की आशंका से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में मौजूद स्क्वायड मौके पर पहुंच गया। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी जंक्शन आरपीएफ और जीआरपी टीम को दी। ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म पर पहुंची तो टीम ने ट्रेन के डिब्बे में अचेत हालत में मिले सभी नौ यात्रियों को नीचे उतारा और अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि कोटा-पटना एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुछ यात्रियों के अचेत पड़े होनी की सूचना मिली थी। अस्पताल में होश आने पर सहायक उप निरीक्षक अरविंद गौतम ने यात्री हिटलर कुमार पुत्र आकाश, सुजीत पुत्र विजेंद्र, रूपेश पुत्र बिहारी, दिलखुश पुत्र मुकेश शर्मा, अंकुर पुत्र राजेश, गौरव वर्मा पुत्र शिवपाल, धर्म सिंह पुत्र बलराम, दिनेश पुत्र प्रभुजी, दीपेंद्र पुत्र सुभाष से घटना के बारे में जानकारी ली।
यात्रियों ने बताया कि हम सभी घर बिहार जा रहे थे। हम कोटा से घर का बना खाना लेकर ट्रेन में चढ़े थे। खाना करीब 12 घंटे से टिफिन में रखा था। सभी ने साथ मिलकर खाना खाया। इसके बाद ट्रेन में घूम रहे वेंडर से माजा खरीदकर पी। माजा पीने के बाद उनके पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद सभी बेहोश हो गए। अस्पताल में इलाज के बाद सभी यात्रियों की तबीयत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि खाना 12 घंटे तक टिफिन में रखा होने के कारण शायद खराब हो गया हो जिससे यात्रियों की तबीयत बिगड़ी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
