• Sun. May 24th, 2026

मसानी गुरुद्वारे कमेटी के प्रधान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

ByVijay Singhal

Dec 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुनानक नगर, सौंख अड्डा निवासी और मसानी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान और भाजपा नेता राजेंद्र सिंह होरा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह अपने मकान की छत पर मृत मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने जांच के नमूने एकत्र कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गुरुद्वारा कमेटी मसानी के लोगों ने सूचना दी कि उनके गुरुद्वारे के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह होरा (52) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। उनका शव अपने मकान की छत पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम को बुला जांच को नमूने कलेक्ट कराये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि वह अपने मकान की छत पर चादर बिछा कर लेटे हुए थे, पास ही मोबाइल पड़ा हुआ था। प्रथमदृष्टया तबियत खराब होने के चलते हृदय गति रुकने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कोतवाल देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने उन्हे बताया कि वह पिछले कई दिनों से नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद उनका फोन नहीं उठा रहा था। बाद में फोन बंद हो गया। इससे लोगों को चिंता हुई तो वह उनकी तलाश करने घर गये थे। अंदर मकान बंद होने पर अनहोनी की आशंका हुई तो पुलिस को फोन किया। मकान के ऊपर जाकर देखा तो वह चादर पर मृत अवस्था में पड़े थे। घर में दो तीन दिन के अखबार भी पड़े थे। जिससे संभावना है कि उनकी मृत्यु करीब तीन दिन पूर्व हुई। वह मकान में अकेले रहते थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजेन्द्र सिंह होरा मथुरा में अपने मकान में अकेले रहते थे। उनकी मृत्यु की जानकारी होने पर मथुरा आये उनके भाई और दिल्ली में डिप्टी एसपी ने बताया कि उनके भाई शुगर के पेसेंट थे। वह पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते, लेकिन इनके आने से पहले शव पंचनामा भर कर मोर्चरी को भेज दिया गया था।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.