हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी सुभाष की शादी के बाद संतान नहीं होने पर एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को मायके भेज दिया और चुपचाप दूसरी शादी रचा ली। करवा चौथ पर दूसरी पत्नी घर में तैयारियां कर रही थी कि पहली को भनक लग गई। इसके बाद वह स्वजन के साथ गांव पहुंची और विरोध जताते हुए हंगामा किया। स्वजन पति और दूसरी पत्नी को लेकर थाने पहुंचे, जहां दोनों पत्नियों के बीच जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने समझौता कराया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। जैंत थाना क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी सुभाष की शादी 25 फरवरी 2020 को आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के चार वर्ष बाद भी कोई संतान नहीं हुई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगे। सुभाष ने चार माह पूर्व पहली पत्नी को मायके भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
