• Sun. Mar 22nd, 2026

हरियाणा पुलिस ने उठाए सराफा कारोबारी पिता-पुत्र, विरोध में मथुरा का बाजार बंद; जमकर हुआ हंगामा

ByVijay Singhal

Mar 21, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। हरियाणा पुलिस द्वारा शहर के चौक बाजार से सराफा कारोबारी खंडेलवाल ज्वैलर्स के मालिक महेश खंडेलवाल और उनके पुत्र चिन्मय को उठा लिया। विरोध पर पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों पर असलहा तान दिए और दोनों को ले गए। इसको लेकर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। मामला लूटी गई चांदी की खरीद का बताया जा रहा है। शहर के मुहल्ला चौक बाजार में महेश खंडेलवाल की खंडेलवाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे दो बोलेरो में सवार होकर सादा कपड़ों में हरियाणा की पुलिस पहुंची। हाथों में कार्बाइन लिए पुलिसकर्मी सीधे महेश खंडेलवाल की दुकान पर पहुंचे। बातचीत के बाद पुलिसकर्मी महेश खंडेलवाल व उनके पुत्र चिन्मय खंडेलवाल को उठाकर ले जाने लगे। पुलिस ने इन्हें गाड़ी में बैठा लिया। व्यापारियों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन पर असलहा तान दिए और कारोबारी पिता-पुत्र को उठा ले गए। इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया। व्यापारियों ने मार्केट बंद कर हंगामा किया।इस पर गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। चौक चौराहे पर जाकर हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ सिटी आशना चौधरी मौके पर पहुंचीं और व्यापारियों को समझाया। व्यापारियों को थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देने की बात कही। इसके बाद व्यापारी थाने पहुंचे और अपनी बात रखी। बताते हैं हरियाणा में एक व्यापारी से चांदी लूट की घटना हुई है। हरियाणा पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लुटेरों ने लूटी गई चांदी मथुरा के महेश खंडेलवाल को बेचने की जानकारी दी है। इसी सिलसिले में हरियाणा पुलिस कारोबारी पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए उठाकर ले गई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.