• Sat. Jun 7th, 2025

हस्तशिल्प एवं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) थीम पर आधारित रहा आज का द्वितीय सत्र

ByVijay Singhal

Mar 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  पांचजन्य प्रेक्षागृह में हस्तशिल्प एवं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) श्रीम पर आधारित द्वितीय सत्र 2.30 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया। मा० विधायक मांट श्री राजेश चौधरी जी की अध्यक्षता में सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम के दिनांक 26 मार्च 2025 के द्वितीय सत्र का आयोजन हुआ संपन्न। भा० विधायक जी ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास फोटो गैलरी का अवलोकन किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों को देखा। मा० विधायक जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का बारी बारी से जायजा तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने नमामि गंगे की जल जीवन मिशन, प्रोबेशन, पुलिस, उपायुक्त स्वत रोजगार, आंगनबाडी, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, नेडा, बैंक, कृषि, खाद एवं रशद विकास, मनरेगा, पंचायतीराज, समाज कल्याण, कौशल विकास, उद्यान, वन, जल निगम आदि विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों का जायजा लिया। इसी प्रकार जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सुनील दत्त, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र सहायक श्रमायुक्त एम०एल० पाल, पीडी अरूण कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय आदि ने बारी बारी से अपने अपने विभागों की लगी स्टॉलों पर मा० विधायक जी को आमंत्रित किया। विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर, बैनर, स्टैण्डी, बुक लेट, पम्पलेट आदि को प्रदर्शित करते हुए जनसामान्य को वितरण किया।
      केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद मथुरा में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का द्वितीय दिवस हुआ संपन्न। यह आयोजन प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति को समर्पित था, जिसका श्रीम उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन रखा गया है। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया। सूचना विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विकास पुस्तिका, विकास फोल्डर तथा विकास बुकलेट आदि का वितरण किया गया, जिसमें देश एवं प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक कार्यों का विवरण अंकित है।
           उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जनपद के प्रसिद्ध फूड स्टॉलों पर स्वादिष्ट खाने को चखा। उन्होंने विभिन्न व्यजनों को खाते हुए खाने की गुणवत्ता की सराहना की। पांचजन्य प्रेक्षागृह में महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों को लघु फिल्मों के माध्यम से ऑडीटोरियम में उपस्थित जनसामान्य को दिखाया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जो देशभक्ति पर आधारित थे।
         कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे ने संयुक्त रूप से मा० विधायक जी का पटु‌का एवं पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मा० विधायक जी ने एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत टूल किट का वितरण किया। मा० विधायक जी ने टेबलेट, स्मार्ट फोन, लेपटॉप का वितरण विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को दिया। मा० विधायक जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया। आयोजन में अरूण रावल एवं तेहेन्द्र सिंह मैनीवाल द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी गई, जिसमें उन्होंने समा बांधा। किशोरी रमण कन्या इंटर कॉलेज द्वारा स्वागत गीत तथा अवध में राम आये हैं थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यकम की प्रस्तुति दी। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल द्वारा गणेश वंदना व ब्रजरास किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.