हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती में रविवार रात दो बजे करीब एक मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग दबकर घायल हो गए। एक मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग जमा हो गए। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही मलबे में दबे घायलों को बहार निकालना शुरू कर दिया। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जफर नाम के व्यक्ति का यह मकान था। एक मासूम की इस हादसे में मौत हो गई है। सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि एक मासूम कि मौत हो गई है। चार घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
