हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट के गांव जाबरा में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से राजमिस्त्री सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेज गया। रविवार को गांव जाबरा में पपरेला रोड पर बनी सिंह के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी अचानक से छत नीचे गिर गई। इसमें लगे लोहे के गर्डर और पत्थर के मलबे में राज मिस्त्री सहित आधा दर्जन से अधिक लोग नीचे दब गए। मलबे में दबे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
