हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कालिंदी के रौद्र रूप ने कई कॉलोनियों में आफत मचा दी है। सड़कों से लेकर घरों तक पानी पहुंच गया है। लोग सुरक्षित जगह पर जा रहे हैं। सामान ले जाते समय उनकी आंखों से आंसू भी टपक रहे हैं। वह यमुना मैया से शांत रहने के लिए बार-बार प्रार्थना भी कर रहे हैं। वहीं, खादर में बनीं कई काॅलोनियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जहां एक ओर प्रशासन कॉलोनी को खाली करने की कह रहा है तो विद्युत निगम ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। वृंदावन की श्रीजी वाटिका, श्याम नगर, मोहिनी नगर, परिक्रमा मार्ग, कुंभ मेला क्षेत्र, भक्ति विहार कॉलोनी, कालिंदी विहार, गऊ घाट आदि क्षेत्रों में यमुना का पानी पहुंच गया है। यहां आवागमन बाधित हो गया है। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। कई लोग तो घरों से जरूरी सामान निकालकर जा रहे हैं तो कुछ लोगों ने दूसरी मंजिल पर अपना ठिकाना बना लिया है। कई जगह नाव से आवागमन हो रहा है।
सौभरि वन के पास बने मकानों और आश्रमों के अलावा श्रीजी वाटिका में भी नाव चल रही है।
खादर में बने मकानों में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने सस्ते दामों में प्रतिबंधित जगहों को ले लिया और विभागीय कर्मचारियों से मिलकर मकान भी बना लिया, लेकिन बाढ़ से अब वे फंस गए हैं जिससे वह परेशान हैं। श्रीजी कॉलोनी के रहने वाले धर्मदास का कहना है कि बाढ़ को देखकर उनकी आखों से आंसू आ गए हैं। 2023 में बाढ़ से हुए नुकसान में वह उभर नहीं पाए थे कि अब फिर से बाढ़ आ गई। भक्ति विहार कॉलोनी में लगे दो 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर यमुना नदी के पानी में पूरी तरह डूब गए हैं। श्रीजी वाटिका कॉलोनी में दो 250 केवीए ट्रांसफॉर्मरों की एलटी लाइन का लगभग पचास फीसदी हिस्सा जलमग्न हो गया है। कालिंदी विहार का 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से एलटी लाइन लगभग चालीस फीसदी तक पानी में डूब चुकी है। इससे आपूर्ति बंद है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
