हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में एक महिला ने 40 लाख रुपये के जेवरात बनाने में सर्राफ पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। फिलहाल एसपी को दी गई शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी से की गई शिकायत में स्थानीय निवासी मेघना खेमानी ने बताया कि उनके नजदीकी जानपहचान वाले सर्राफ से उन्होंने 40 लाख रुपये के सोने के जेवरात खरीदे थे। बाद में एक अन्य ज्वैलर्स से जांच कराई तो पता चला कि इनमें तो सिर्फ एक प्रतिशत ही सोना है। इसकी शिकायत जब आभूषण बनाने वाले सर्राफ से की तो वह गाली-गलौच व मारपीट करने लगा। पीड़िता कहा है कि यदि उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
